दुष्कर्म के आरोपी युवक सहित अन्य गिरफ्तार, मामला पचंबा थाना क्षेत्र का

गिरिडीह। पचम्बा थाना पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, आवेदक के साथ मारपीट के मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को प्रयाग सिंह, पिता बालेश्वर सिंह, निवासी तरडीहा, थाना जमुआ, वर्तमान पता कमरशाली, थाना पचम्बा ने प्रेम शर्मा उर्फ प्रेम कुमार शर्मा के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पचम्बा थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में प्रेम शर्मा के पिता अनिल शर्मा, भाई मनीष शर्मा तथा उसके एक दोस्त डेविड पर आवेदक के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया था।


आवेदन के आधार पर पचम्बा थाना कांड संख्या 95/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, अनुसंधान के दौरान घटना प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ी पाई गई।
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेम शर्मा उर्फ प्रेम कुमार शर्मा (20 वर्ष), पिता अनिल शर्मा, निवासी कमरशाली तथा मारपीट में शामिल सूरज कुमार उर्फ डेविड (25 वर्ष), पिता बिशु तुरी, निवासी लखारी को गिरफ्तार किया। दोनों को 21 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापेमारी दल में पचम्बा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत पिंगुवा, आरक्षी 952 विजय कुमार प्रकाश और आरक्षी 946 सतीष कुमार यादव शामिल थे।

