Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीएसपी ने कोयला तस्करी के खिलाफ चलाया अभियान

बाबाजी कुटिया रोड में कोयला लदे चार बैलगाड़ी को किया जप्त, दो गिरफ्तार

0 1,223

गिरिडीह। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को पचंबा थाना क्षेत्र के बाबा जी कुटिया पुल के समिप डीएसपी कौसर अली के द्वारा की अवैध कोयला के खिलाफ छापेमारी की गई। जिसमें अवैध रूप से कोयला लोड चार बेलगांड़ी को जप्त किया है। इस दौरान दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं दो लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। बताया जाता है कि उक्त इलाके से आए दिन बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी की जा रही थी। अवैध कोयले के व्यपार से जुड़े तस्कर ओपेन कास्ट से चुराए गए कोयला को उक्त मार्ग से दूसरे इलाके में भेजते थे। कोयला तस्करी की सूचना मिलते ही डीएसपी टू कौसर अली ने छापेमारी की और कोयला लदे बैलगाड़ी को पकड़ने में सफल रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.