Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला स्वास्थ्य समिति ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस, जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 की की शुरूआत

परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, एएनएम व सहिया को किया सम्मानित

0 24

गिरिडीह। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति चैताडीह स्थित एमसीएच में जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 की विधिवत् शुरूआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी एवं सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान परिवार नियोजन एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहियाओं एवं एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने जनसंख्या स्थिरता, परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही लोगों को छोटे परिवार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कहा कि जनसंख्या स्थिरता केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास से भी जुड़ा हुआ है।

कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप बैठा, डॉ. संजना शर्मा, डॉ. रचना, डॉ राकेश रंजन सहित कई चिकित्सक, सहिया, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.