Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गोलगो ओर लोकाए में बाबूलाल मरांडी ने किया कालीकरण सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास

साढ़े दस करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण

0 1,170

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के उतरी छोर के गोलगो ओर लोकाए-बरदोनी मोड़ के पास धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत साढ़े दस करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास किया। मौके पर गोलगो व लोकाइ के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता ने माला पहनाकर ग्रमजोशी के साथ उनका स्वागत किया। बताया जाता है गोलगो मोड़ से कानी चिहार तक तीन करोड़ 54 लाख और लोकाए से बरदोनी छतर मार गांव तक सात करोड़ बीस लाख की लागत से कालीकरण सड़क निर्माण किया जायेगा।

मौके पर भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, अजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, भाजपा चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित, सुनील साव, सुनील शर्मा, मोहन बरनवाल, राजू यादव, गोपी रविदास, किसुन यादव, सुधीर पंडित, रामचंद्र यादव, उदय साव, ठाकुर साव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.