Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह के बिजनेसमैन अरुण कुमार सिन्हा को अज़रबैजान में मिला बिज़नेस एक्सीलेंस अवार्ड

राइडर ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के चेयरमैन हैं अरुण कुमार सिन्हा, गिरिडीह से ही की थी शुरुआत

936

गिरिडीह : गिरिडीह से अपने बिजनेस की शुरुआत करने वाले झारखंड के नामी बिजनेसमैन अरुण कुमार सिन्हा को विदेश की धरती अज़रबैजान में बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। राइडर ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन अरुण कुमार सिन्हा ने 27 वर्षों के अपने सफ़र में कंपनी को कई सफलताएं दिलाई है।

राइडर ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के चेयरमैन हैं अरुण कुमार सिन्हा, गिरिडीह से ही की थी शुरुआत
राइडर ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के चेयरमैन हैं अरुण कुमार सिन्हा, गिरिडीह से ही की थी शुरुआत

 

गिरिडीह से ही शुरुआत करने वाले अरुण कुमार सिन्हा की कंपनी राइडर ग्रुप ने बड़ा नाम बनाया है और आज इस कंपनी में हजारों लोग  कार्यरत हैं। बताया गया कि रेडियो ऑरेंज की ओर से अज़रबैजान में अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया था, जिसमें देश के चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया गया। अरुण कुमार सिन्हा भी इनमें से एक थे जिन्हें उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दे कि अरुण कुमार सिन्हा की कंपनी देश के विभिन्न शहरों में कार्यरत है और यह मैन पावर सप्लाई की एक विश्वसनीय कंपनी है। अरुण कुमार सिन्हा की सफलता पर झारखंड के कई प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

sawad sansar
ITI

Comments are closed.