Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेसियों ने मनाई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

0 275

गिरिडीह। कांग्रेस जिला कार्यालय में बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजली अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुखिया सह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने कहा कि आज पूरा देश श्रद्धापूर्वक इंदिरा गांधी को याद कर रहा है।

कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने जीवन काल में देश के लिए अनेकों काम किया जिसमें मुख्य रूप से कोलियरी का राष्ट्रीयकरण, बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर लोगों के जीवन को आसान किया। पाकिस्तान से युद्ध लड़कर बांग्लादेश को आजाद कराया और दुनिया के नक्शे पर एक नए देश का उदय हुआ। कहा कि इस दौरान पूरी दुनिया ने सैन्य समर्पण के अंजाम को देखा था कि किस तरह दुश्मन देश के सेना प्रमुख ने दोनों हाथ उठाकर समर्पण किया था।

sawad sansar

मौके पर मोहम्मद निजाम अंसारी, धनंजय सिंह, मोहम्मद बिलाल, परेशनाथ मित्रा, गौतम सिंह, सीताराम पासवान, जय किशोर प्रसाद, साबिर खान, सोनू खान, सरफराज अंसारी, कायम उल हक सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.