Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट-यूजी परीक्षा, शाम 5:15 बजे होगा सम्पन्न

कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने में जुटे जिले के अधिकारी

0 79

गिरिडीह। गिरिडीह में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।

हालांकि परीक्षा दोपहर दो बजे से प्रारंभ हुई। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरीडीह +2 हाई स्कूल तथा सर जेसी बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बनाए गए परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। सुरक्षा मानकों के तहत प्रवेश द्वार पर पहचान पत्र की जांच, तलाशी एवं अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ भी देखी गई।

sawad sansar

इधर परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। परीक्षा समापन का समय शाम पांच बजे की है, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय की सुविधा प्रदान की जाएगी।

परीक्षा को कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने में जुटे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व से ही पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है और अभ्यर्थी निर्धारित नियमों के तहत परीक्षा दे रहे हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.