कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ प्रभारी ने की बैठक
पंचायत चुनाव की तैयारी में लग जायें कार्यकर्ता रू अमर यादव

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, ओबीसी, अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला और सेवा दल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल ने किया और संचालन एनएसयूआई के ज़िलाध्यक्ष विनीत भास्कर ने किया। बैठक के बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कॉर्डिनेटर सह गिरिडीह प्रभारी अमर यादव शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के तोर पर कांग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष सतीश केडिया मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अमर यादव ने कहा कि जिले में सभी मोर्चा संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रहे गठबंधन सरकार के जन कल्याण योजनाओं को पंचायत के अंतिम व्यक्ति पहुँचाने का काम करेंगे। कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का काम करेगी। इसलिए सभी पर्काेष्ठों के ज़िला अध्यक्ष को निर्देश गया है कि एक माह के अंदर ज़िला कमिटी एवं प्रखंड कमिटी गठन करने का काम करें।


वहीं बैठक को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देने का काम करेगी। क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता के बदौलत कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरे ज़िले में जन समस्या की सूची बनाकर संबंधित पदाधिकारी से मिल कर निराकरण किया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो जनता की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन एवं घेराव करने काम भी किया जाएगा।
बैठक में अनुसूचित जन जाति के ज़िला अध्यक्ष प्रवीण हेंब्रोम अल्पसंख्यक के ज़िला अध्यक्ष अहमद रज़ा नूरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष समीर राज चौधरी, अवैस अहमद, सहनवाज आलम, तस्लीम सद्दाम अंसारी, अनिल चौधरी, सुजीत मंडल, मनीर आलम, मुमताज अंसारी, संजय यादव, प्रवीण हेंब्रोम, मंजूर अंसारी, नगर अध्यक्ष सरफराज अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
