Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज: समाहरणालय परिसर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, आयुक्त ने मेयर प्रमिला मेहरा सहित सभी पार्षदों को दिलाई शपथ

0 302

गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम चुनाव में विजयी हुए महापौर प्रमिला मेहरा सहित सभी वार्ड पार्षदों को सोमवार को शपथ ग्रहण कराया गया। समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उतरी छोटा नागपुर के आयुक्त मनोज कुमार ने विधिवत् रूप से महापौर प्रमिला मेहरा सहित सभी 36 वार्ड के पार्षदों को अपने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने शपथ ग्रहण करने के बाद मेयर सहित सभी पार्षदों को शुभकामनाएं दी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.