Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

करंट लगने से बीएसएफ जवान की पत्नी की मौत

564

गिरिडीह। गांवा थाना क्षेत्र के बीरने में सोमवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिरने निवासी विनोद यादव की 22 वर्षीय पत्नी सुधा देवी खाना बनाने से पूर्व बिजली हीटर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने पीड़ित महिला को को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर नौशादआलम ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि छः माह पूर्व ही सुधा का विवाह विनोद यादव से हुई थी। विनोद बीएसएफ का जवान है। इधर सुधा की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ITI

Comments are closed.