ओबीसी मोर्चा ने किया श्रद्धांजली सभा का आयोजन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजली
भारी बारिश के बीच ओबीसी मोर्चा ने काला बिल्ला लगाकर केन्द्र सरकार का जताया विरोध, कहा जाति जनगणना 2027 में ओबीसी का कॉलम नही, तो ओबीसी का गिनती नही

रांची। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार के निधन के दूसरे दिन सोमवार को रांची सहित विभिन्न जिलों में शोक सभा का दौर जारी रहा। इस क्रम में रांची में भारी बारिश के बावजूद राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया। इस दौरान के ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जाति जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध दर्ज किया। हालांकि इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के वजह से राजकीय शोक के कारण कोई नारेबाजी नहीं की गई।
मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता व वरिष्ठ साथी सह झारखंड कौमी ताहिर के अध्यक्ष आजम आजाद ने कहा कि दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड आंदोलन के हमारे साथी रहे है। उनके निधन से पूरे राज्य को न सिर्फ उनकी कमी खलेगी बल्कि उनका जाना हमसभी के लिए अपूरणीय क्षति है।



उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कहती है की सबका साथ सबका विकास, लेकिन ओबीसी की गिनती से ही परहेज कर रही है। पूरे झारखंड में आज हजारों साथियों ने अपने घर पर ही काला रिबन लगाकर इस आंदोलन को सफल बनाया है। ये लड़ाई अब रांची से गांव-गांव तक पहुंच गई है, और अब गांव से दिल्ली तक कूच होगा। कहा कि हमारी मांग साफ है, जाति जनगणना 2027 में ओबीसी का कॉलम जोड़ना ही होगा। ओबीसी कॉलम नहीं तो ओबीसी की गिनती नहीं होगी।
मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार, समाजसेवी जगदीश साहू, डॉ दिलीप सोनी, प्रो0 भरत ठाकुर, रविंद्र यादव, विनोद कुमार गोप, सुबोध कुमार ठाकुर, मो0 इसराइल खालिद, अजय कुमार, मोहम्मद मोईन परवेज अहमद, डॉ शिवानंद काशी, केपी यादव सच्चिदानंद हवच बृजेश कुमार, बालेश्वर ठाकुर, रोहित कुमार, छात्र नेता रवि कुमार, सचिंद्र गोप, अशोक कुमार कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित थे।

