Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बकाया वेतन भुगतान होने के बाद 108 एम्बूलेंस कर्मी संघ ने किया हड़ताल समाप्त

1,041

गिरिडीह। छह सूत्री मांगों को लेकर गिरिडीह जिले के 108 एम्बूलेंस कर्मियों विगत पांच दिनों से जारी अनिश्चिकालिन हड़ताल शनिवार को मांगे पूरी होने पर समाप्त कर दिया गया। देर शाम तक उनका तीन महीना का बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल स्थगित कर दिया।

मौके पर मौजूद झारखंड मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह एवं जिला अध्यक्ष बबलू तांती ने बताया कि उनकी छह सूत्री मांगों में से एक बकाया मानदेय का भुगतान किया गया है। साथ ही उन्हें पीएफ ईसीस का लाभ देने एवं वेतन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का आश्वासन भी दिया गया है। वहीं अचार संहिता लागू हो चुका है। इन सभी को देखते हुए उन्होंने अपना हड़ताल स्थगित कर दिया है।

ITI

Comments are closed.