Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन ने की श्रद्धांजलि सभा, दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजली

सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘हनुमान’ थे मंत्री सुदिव्य सोनू: मुन्ना कुशवाहा

0 23

गिरिडीह। झारखंड के मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार के निधन से गिरिडीह ही नहीं, बल्कि कर्मचारी और शिक्षक जगत में भी गहरा शोक है। सोमवार को शहर के टॉवर चौक पर झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू सरकारी कर्मचारियों के लिए हनुमान की तरह सहारा और मददगार थे। कर्मचारियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए पहल करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा था। कहा कि उनकी अगुवाई में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी कार्य पूरे हुए। कहा कि उनका निधन महज एक मंत्री या जनप्रतिनिधि का निधन नहीं है, बल्कि गिरिडीह और पूरे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

sawad sansar

मौके पर फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कार्तिक प्रसाद वर्मा, समा प्रवीण, जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, केदार प्रसाद यादव, मिथुन राज, राजेश सिंह, आनंद शंकर, युगल किशोर पंडित, विकास सिंह, जिला राजेश कुमार सिंह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अनूप कुमार, मुक्तेश्वर कुमार, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा और कुणाल सांडगी समेत कई लोग मौजूद रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.