एनएच सी कम्पनी के मुंशी मंजेश का बाइक सवार अपराधियों ने किया अपहरण
घटना के एक दिन बाद भी नही मिला कोई सुराग, पुलिस एसआईटीम गठित कर कर रही है मामले की जांच भाई ने कंपनी के प्रोपराइटर हरेराम चौधरी व प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौरसिया पर जताई अपहरण की आशंका

गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों द्वारा द्वारा सड़क निर्माण कंपनी (एचएनसी कंस्ट्रक्शन) के स्टाफ मंजेश कुमार का रविवार की शाम को अपहरण करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मंजेश कुमार बिहार के लखीसराय जिले के नंदपुर गांव का रहने वाला था। बाइक सवार अपराधियों ने उसे तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोक पंचायत के कर्णपुरा-बाघमारी मोड़ के पास से रविवार की शाम को अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। इस दौरान मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है। पुलिस खटपोक पंचायत भवन का सीसी कैमरा खंगालने के साथ ही हर एक एंगल से मंजेश को तलाश करने में जुटी है।



इधर घटना के बाद मंजेश के भाई सहित कई स्वजन थाना में डेरा डाले हुए है। घटना को लेकर भाई गौतम कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि आवेदन के अनुसार गौतम ने मंजेश कुमार मुंशी के रूप में एनएचसी कंपनी में काम करता है। रविवार लगभग पांच बजे की बाइक सवार अपराधी उसे जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए। बताया कि कुछ दिन पूर्व खटपोक में कंपनी के डेरा के पास वेतन भुगतान को लेकर मंजेश और कंपनी के प्रोपराइटर हरेराम चौधरी गांव नंदपुर व प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौरसिया से कहासुनी हुई थी। उक्त विवाद के दौरान मंजेश को उनलोगों ने अपहरण कर हत्या कर देने की धमकी भी दी थी। कहा कि जिस समय मंजेश का अपहरण हुआ उस समय मंजेश के साथ कंपनी के जेसीबी चालक मो इम्तियाज, ग्रेडर ऑपरेटर शिवकुमार भी मौजूद थे।

इधर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने घटना को लेकर एसडीपीओ से वार्ता कर शीघ्र कंपनी के मुंशी के बरामदगी की मांग की। साथ ही उन्होंने आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर का कहना है कि पुलिस एसआईटी टीम गठित कर मुंशी की तलाश में जुटी हुई है।

