Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आखिरकार भूख हड़ताल पर बैठे अभाविप कार्यकर्ताओं के सामने झुका विश्वविद्यालय प्रशासन

प्रभारी प्राचार्य एमएन सिंह को किया प्रभार से मुक्त, जूस पिलाकर नौवे दिन तुड़वाया अनशन

0 8

गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज में हुए वित्तिय घोटाले की जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो पदाधिकारियों के सामने आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना ही पड़ा। शनिवार को गिरिडीह कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य प्रो0 एमएन सिंह को प्रभार से मुक्त करते हुए प्रो0 केएन शर्मा को प्राचार्य का प्रभार दिया गया है। प्राचार्य का प्रभार मिलते ही प्रो0 केएन शर्मा पिछले नौ दिनों से अनशन पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनीश राय और नीरज चौधरी सहित अन्य छात्रों से मिलकर उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए भूख हड़ताल समाप्त कराया। इस दौरान उन्होंने अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। जिसके साथ ही नौ दिनों से कॉलेज परिसर में चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया।

sawad sansar

विदित हो कि गिरिडीह कॉलेज में बड़े स्तर पर हुए वित्तिय अनियमितताओं को लेकर अभाविप पिछले कई महिनों से आंदोलनरत थी। इस दौरान जांच टीम भी आई और मामले की जांच भी शुरू की। हालांकि इस बीच अभाविप ने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पर जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर धरना पर बैठ गए। यहां तक कि अनीश राय और नीरज चौधरी अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। इस बीच विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्टार भी हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए गिरिडीह पहुंचे और अभाविप के कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। मामला राज्यपाल तक भी पहुंचा, जिसके परिणाम स्वरूप आज प्रभारी प्राचार्य एमएन सिंह को प्रभार से हटाते हुए धरना पर बैठे अभाविप की मांगों को माना गया।

मौके पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर लगातार नौ दिनों तक आंदोलन किया गया। नए प्राचार्य के हस्तक्षेप और मांगों के पूरा होने के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने नए प्राचार्य के प्रति आभार जताया। छात्रों ने उम्मीद जताई कि आगे भी कॉलेज में विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.