Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शहर की स्वच्छता को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0 29

गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, नियमित कचरा संग्रहण, वार्डवार सफाई कार्यों की प्रगति, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, एसबीएम (स्वच्छ भारत मिशन) यूके प्रतिनिधि, आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधि सहित नगर निगम के सभी सफाई सर्किल प्रभारी मौजूद थे।

 

बैठक के दौरान नगर आयुक्त श्री बिरूवा ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर का निर्माण नगर निगम की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं सफाई प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में नियमित एवं समयबद्ध सफाई कार्य सुनिश्चित की जाए। कहीं भी कचरे का अनावश्यक जमाव नहीं होने दिया जाए तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य सड़कों, नालियों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए।

 

sawad sansar

साथ ही उन्होंने आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने तथा समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त श्री बिरूवा ने सभी सफाई सर्किल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने, सफाई कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्य निष्पादन की सतत मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएंगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.