Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

SIR-2026: मेगा हेल्प डेस्क कैंप में मतदाता सूची सुधार और पंजीकरण पर जोर

0 12

गिरिडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित मेगा हेल्प डेस्क कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांझीडीह के मतदान केंद्र संख्या 281, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरलाडीह के मतदान केंद्र संख्या 280, उत्क्रमित मध्य विद्यालय छछंदो के मतदान केंद्र संख्या 83 एवं 84 तथा पंचायत भवन, चैनपुर के बूथ नंबर-72 का जायजा लिया।

सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की चौथी बैठक और चौथी चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इनमें पात्र मतदाताओं के पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर विशेष जोर दिया गया।

sawad sansar

उपायुक्त ने No Mapping एवं Anomalies से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने वाले पात्र मतदाताओं को मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया। 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के युवाओं, प्रवासी मतदाताओं तथा प्रपत्र-6 जमा नहीं करने वाले पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रपत्र-8 के माध्यम से नाम, पता और अन्य विवरणों में सुधार कराने पर भी जोर दिया गया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.