Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

SIR कैम्प में पहुंचे BDO समेत कर्मी बने बंधक, युवक से कहासुनी के बाद बिगड़े हालात

0 10

सरिया : एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर पंचायत सचिवालय में आयोजित कैम्प में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) समेत कई कर्मियों को ग्रामीणों ने पंचायत सचिवालय के अंदर बंधक बना लिया। मामला सरिया प्रखंड के कुसुमाड़ीह पंचायत सचिवालय का है।

गुरुवार को पंचायत सचिवालय में एसआईआर सर्वेक्षण को लेकर कैम्प लगाया गया था। बताया गया कि बीडीओ ललित नारायण तिवारी भी सर्वेक्षण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाने को लेकर बीडीओ द्वारा आपत्ति जताने के बाद युवक के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर हाथापाई की स्थिति भी बन गई।

sawad sansar

इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित लोगों ने बीडीओ समेत अन्य कर्मियों को पंचायत सचिवालय के अंदर ही रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना पर सरिया-बगोदर एसडीएम संतोष गुप्ता और एसडीपीओ धनंजय राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरिया, बगोदर समेत कई थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

एसडीएम संतोष गुप्ता ने बताया कि बीडीओ के साथ मामूली नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद कुछ ग्रामीण आवेश में आ गए। प्रशासन की ओर से लोगों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

घटना के बाद पंचायत सचिवालय परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य कराने की कोशिश जारी रही।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.