Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड विधानसभा में मोबाइल का ‘विरोध’, अध्यक्ष ने कहा- फ़ोन जमा कीजिए

511

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को एक अनोखी घटना सामने आई जब मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर बहस छिड़ गई। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सरकार से सवाल पूछ रहे थे, लेकिन उसी दौरान मंत्री हफिजुल हसन फोन पर बातचीत में व्यस्त नजर आए। यह देख प्रदीप यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मंत्री जी, आपके फोन पर बात करने से मुझे दिक्कत हो रही है।”

इसपर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भी नाराजगी जाहिर की और पूछा कि कौन मंत्री फोन पर बात कर रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा, “कल हेमलाल मुर्मू ने भी फोन से दिक्कत होने की शिकायत की थी, अब फिर ऐसा हो रहा है।” अंत में अध्यक्ष ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सदन के दौरान मंत्री और विधायक फोन लेकर न आएं तो बेहतर होगा।

ITI

Comments are closed.