Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अंसारी महापंचायत ने मनाया महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं शेख भिखारी की जयंती

उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

0 499

गिरिडीह/जमुआ। अंसारी महापंचायत के वर्षगांठ पर गुरुवार को जमुआ डोमनपहरी में अंसारी महापंचायत के बैनर तले महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं शेख भिखारी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अंसारी महापंचायत के वर्षगांठ पर उनके द्वारा किए गए उपलब्धियों को गिनाया।
मौके पर अंसारी महापंचायत के सदस्यों ने तीनों महापुरुषों की जीवनी पर अपनी अपनी विचारो को रखा और सभी सदस्यों ने बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इस देश के लिए काफी महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया।
इस क्रम में अंसारी महापंचायत के लोगों ने निर्णय लिया कि आगामी 6 अक्टूबर को जमुआ प्रखंड के खरगडीहा में गांधीजी आगमन के शताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का कार्य करेंगे।

इस दौरान उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, झामुमो प्रखंड सचिव रोजन अंसारी, मो ताहिर हुसैन, मो इस्लाम अंसारी, डॉ मंजूर अंसारी, कलाम अंसारी, मो0 जाकिर अंसारी, कलीम अंसारी, मकसूद अंसारी, मो0 सरफराज, सफीक अंसारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.