Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आतिशी ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, दिल्ली में बनेगी अब भाजपा की सरकार

562

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब 11 बजे राजभवन पहुंची और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी के साथ एलजी ने पिछली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

जानकारी के अनुसार इस अधिसूचना के साथ नई विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है। नई विधानसभा के गठन के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। बीते शनिवार को आए चुनावी नतीजों में बीजेपी को 48 और आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं। जिससे यह तय हो गया है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी लेकिन बीजेपी की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

ITI

Comments are closed.