Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जाम की समस्या को देखते हुए एक बार फिर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर के कई मुख्य मार्गों से हटाए गए फुटपाती दुकानदार, अधिकारियों ने कहा सड़क अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

0 5

गिरिडीह। नगर निगम द्वारा मंगलवार को एक बार फिर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती के साथ चलाया गया। इस दौरान शहर के टावर चौक, बड़ा चौक, काली बाड़ी चौक, सदर अस्पताल रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से ठेला लगाकर सब्जी, फल और फूल बेचने वाले दुकानदारों को खदेड़ा गया। अभियान के दौरान कई जगहों पर दुकानदारों और अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे किसी भी दुकानदार की एक नहीं चली। अभियान के दौरान आईआरबी फोर्स के जवान भी मौजूद थे। भी।

मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि सड़क पर किसी भी प्रकार का सामान रखकर व्यापार करना पूरी तरह प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के सिटी मैनेजर अभिषेक प्रकाश ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय करें और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

sawad sansar

मौके पर प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक गौरी शंकर यादव, निगम कर्मी अमित कुमार राय, कौशिक कुमार, रवि वर्मा समेत आईआरबी के जवान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.