Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

JPSC–JSSC भर्ती में कथित घोटालों के विरोध में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, रांची में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

0 9

गिरिडीह। भाजपा युवा मोर्चा गिरिडीह महानगर के बैनर तले शुक्रवार को JPSC एवं JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित घोटालों के विरोध और रांची में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस झंडा मैदान से निकलकर टॉवर चौक पहुंचा और झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान मशाल जुलूस में शामिल भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, चुन्नु कांत, विनय सिंह, दिनेश यादव, संदीप डगाईच, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, नगर अध्यक्ष जय शंकर सिंहा, सुरेश मंडल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।

sawad sansar

उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में जिस प्रकार से अनियमितताएं बरती जा रही है उससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और इसकी निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि पार्टी इस मुद्दे को सदन तक उठाएगी और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.