Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

साइबर ठगी से परेशान किसान ने की आत्मह:त्या, आम के पेड़ से लटककर दी जा,न

620

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के अरमई गांव में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय किसान मोरहा उरांव ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मोरहा ने अपने घर के पीछे आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक किसान ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपने भाई जगना और परिवार से माफी मांगी है। नोट में लिखा था, “साइबर ठगी का शिकार… क्षमा करना।” जानकारी के मुताबिक, मोरहा ने 68 हजार रुपये बैंक में जमा किए थे, जिसे साइबर ठगों ने उड़ा लिया। पैसे जाने के बाद से वह तनाव में था।

ITI

Comments are closed.