Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एम्बुलेंस और ऑटो के बीच हुई टक्कर, एक की मौत

ऑटो सवार दो छात्राओं समेत आठ जख़्मी

359

गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह हाइवे पर मरीज को छोड़कर आ रहे एम्बुलेंस और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं ऑटो मे सवार दो छात्राएं सहित करीब आठ लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। दूसरी तरफ एम्बुलेंस का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

sawad sansar

जानकारी के अनुसार दो छात्रा समेत अन्य सवारी को लेकर ऑटो स्कूल जा रहा था। वहीं मरीज को छोड़ कर एम्बुलेंस निजी क्लिनिक जा रहा था। इसी दौरान गोपालडीह के समीप एम्बुलेंस और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहीं बगोदर थाना पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

ITI

Comments are closed.