Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रतिडीह में संर्पदंश से 11 वर्षीय किशोरी की हुई मौत

लकड़ी के बीच छिपे करैत सांप को भी परिजनों ने मारा

0 5

गिरिडीह। जिले के डुमरी प्रखंड के नगरी पंचायत के रतिडीह में सर्पदंश से एक 11 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हालांकि सर्पदंश की घटना रविवार की देर रात को हुई थी, जबकि किशोरी की मौत सोमवार की राति को हुई। घटना की खबर पाकर मंगलवार को क्षेत्र के जिप सदस्य धनंजय प्रसाद शोकाकुल परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। बताया जाता है कि रतीडीह निवासी शंकर कर्मकार की 11 वर्षीय पुत्री दुलाली कुमारी अपनी मां जितनी देवी और बड़ी बहन आंचल कुमारी के साथ जमीन पर सोई हुई थी। रात में अचानक दुलाली की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर वापस घर आ गए।


घर आने के कुछ घंटे के बाद दुलाली ने अपने परिवार वालों को बताया कि उसका शरीर अकड़ रहा है और सिर दर्द कर रहा है। साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। जिसके बाद परिजन उसे आग की सेंक देने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने लगे, इसी दौरान परिजनों ने देखा कि एक करैत सांप कमरे में रखी लकड़ी के बीच छुपा हुआ है। उसके बाद परिजनों न सांप को मार दिया। इस बीच दुलाली ने भी किशोरी के पूरे शरीर में ऐंठन होने लगा और उसने दम तोड़ दिया।संभावना जताई जा रही है कि करैत सांप ने किशोरी को काट कर वहीं लकड़ी में छूप गया होगा।ग्रामीणों के अनुसार करैत सांप का जहर शरीर में धीरे धीरे फैलता है और पहले उसका जहर न्यूरो एवं नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। साथ ही करैत सांप के काटने का निशान भी नहीं के बराबर होता है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.