Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सिकदारडीह पंचायत में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ बैठक आयोजित 7 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा

0 8

गिरिडीह। एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो द्वारा पंचायत स्तर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को झामुमो नेताओं ने सिकदारडीह पंचायत में बैठक की। बैठक में आगामी 07 सितंबर को सदर प्रखंड मुख्यालय में एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ आयोजित होने वाले विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में पर्यवेक्षक झामुमो जिला सह सचिव दिलीप रजक ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों को प्रभावित करने वाला है। इसके खिलाफ पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक करना जरूरी है।

बैठक के दौरान झामुमो प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी, कमल दास, मुखिया प्रतिनिधि महताब मिर्जा, प्रखण्ड स्तरीय महिला नेत्री माला देवी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर यहां के लोगों का अधिकार है और इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठाई जाएगी। कहा कि सभी गांव-गांव जाकर लोगों को विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी दें रहे है। ताकि ग्रामीणों को भी इस जनजागरण अभियान से जोड़कर आंदोलन को मजबूत किया जा सकें। कहा कि झारखंड के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो के कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.