Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

BiG News-सुरक्षा हटते ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, मारी गई ताबड़तोड़ कई गोलियां

भगवंत मान सरकार ने एक दिन पहले ही मुसेवाला समेत 424 लोगों की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली थी। सुरक्षा हटे अभी कुछ घंटे ही हुए थे कि मुसेवाला को ताबड़तोड़ कई गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।

0 1,452

पटना Live डेस्क। पंजाबी गायक सिद्धू मुसावाला की मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में गायक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद हुई है।

sawad sansar

                 मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मनसा गांव में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार के खिलाफ सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि भगवंत मान सरकार ने एक दिन पहले ही मुसेवाला समेत 424 लोगों की पुलिस सुरक्षा वापस ले ली थी।

               सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मानसा से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा और आप उम्मीदवार विजय सिंगला से 63,000 मतों के भारी अंतर से हार गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था पिछले महीने सिद्धू मूसेवाला के लेटेस्ट गाने ‘बाली का कारा’ ने आम आदमी पार्टी और उसके समर्थकों को निशाने पर लिया था, जिससे विवाद छिड़ गया था। अपने गाने में गायक ने आप समर्थकों को ‘देशद्रोही’ कहा।

सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था और वह मानसा जिले के मूसा गाँव के रहने वाले थे। मूसेवाला पर अपने गानों में हिंसा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे थे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मूसेवाला पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। साथ ही कई अन्य मामलों में वह आरोपित पाए गए थे। पिछले साल कॉन्ग्रेस में शामिल होते हुए उन्होंने कहा था कि वह ‘पंजाबियों की आवाज उठाने’ के लिए राजनीति में आए हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.