Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सीएस ने किया चैताडीह अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड का उद्घाटन

586

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बीमार बच्चों के बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को चैताडीह अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी मिश्रा व अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर डीपीएम समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। पीडियाट्रिक वार्ड के माध्यम से शून्य से 12 साल तक के बीमार बच्चें का बेहतर इलाज किया जायेगा। इस पीडियाट्रिक वार्ड में सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, सभी उपकरणों से सुसज्जित किया गया है ताकि एक बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकें। इस केंद्र में आईसीयू और सामान्य बेड दोनों की सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिससे बच्चों को त्वरित और प्रभावी इलाज मिल सके। इस पहल से बच्चों को इलाज के लिए बार-बार अस्पतालों का दौरा करने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें बेहतर उपचार मिलेगा।

ITI

Comments are closed.