Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली की मांग को लेकर झामुमो का प्रतिनिध मंडल पहुंचा डीवीसी व बिजली विभाग

निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे डीवीसी, नहीं तो होगा आन्दोलन: संजय सिंह

0 9

गिरिडीह। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में विद्युत अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाद डीवीसी विधुत कार्यालय में भी जाकर झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने पदाधिकारियों से मुलाकात की और दुर्गा पूजा के दौरान बिजली व्यवस्था दुरूस्त रखने और किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा में डीवीसी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे नहीं तो झामुमो आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि त्योहार में बिजली कटौती किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ लहज़े में कहा कि डीवीसी हमें आन्दोलन के लिए बाध्य नहीं करें।

sawad sansar

वहीं जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि दुर्गा पूजा झारखंड समेत पूरे देश में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख पर्व है। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है। जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान बिजली कटौती से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही, बिजली से संबंधित किसी भी तकनीकी खराबी या शिकायत के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मौके पर झामुमो नेता सह उप महापौर सुमित कुमार, अभय सिंह, जिला सह सचिव दिलीप रजक, मेहताब मिर्जा, राकेश कुमार सिंह, मुमताज वारसी तुफान, संजय वर्मा, मो0 आमीर, आलम अंसारी, मोनू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.