ओपेन माइंड वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता आयोजित
गार्नेट हाउस बना विजेता, एमराल्ड उपविजेता और टोपाज हाउस को मिला द्वितीय उपविजेता का खिताब

गिरिडीह : धरियाडीह स्थित ओपेन माइंड वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को इंटर हाउस गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान एकेडेमिक हेड मोहम्मद शहरयार, बरनाली पॉल, विनय राय, कोच कर्मवीर पांडेय, ऋतिक कुमार एवं श्रुति मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में एमेरल्ड, सफायर, गार्नेट और टोपाज हाउस की छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और टीम भावना का परिचय दिया। कड़े मुकाबले के बाद गार्नेट हाउस विजेता, एमराल्ड हाउस उपविजेता, जबकि टोपाज हाउस द्वितीय उपविजेता रहा।


प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं का शानदार प्रदर्शन कोच कर्मवीर पांडेय, ऋतिक कुमार और श्रुति के मार्गदर्शन एवं मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।
वहीं, कोच कर्मवीर पांडेय ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। मैदान में किसी को जीत मिलती है तो किसी को सीखने का अवसर मिलता है।
विद्यालय परिवार की ओर से बताया गया कि खो-खो जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, बेहतर फुटवर्क, चपलता और टीम समन्वय विकसित होता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

