Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दुर्गा पूजा की तैयारियां जारी शास्त्री नगर दुर्गा पूजा उत्सव में होंगी रचनात्मक प्रतियोगिताएं

0 17

गिरिडीह। शास्त्री नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष पूजा उत्सव के दौरान बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 14 से 17 अक्टूबर तक चित्रकला, मेंहदी, शंख बजाओ, पूजा थाली सजाओ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी।

चित्रकला प्रतियोगिता 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे, मेंहदी प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को शाम 4 बजे, शंख बजाओ एवं पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता 16 अक्टूबर को तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 17 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे दुर्गा मंडप, शास्त्री नगर में होगी। प्रतियोगिताओं में अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चे एवं किशोर-किशोरियां हिस्सा ले सकेंगे।

sawad sansar

समिति अध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्चों में सांस्कृतिक उत्साह और सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं का संचालन त्रिकाल कुमार (टी.के.), रविशंकर वर्मा एवं उनकी टीम करेगी। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र तथा सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

पूजा उत्सव के दौरान महासप्तमी को जागरण और महाअष्टमी पर धार्मिक अनुष्ठानों के बाद बच्चों के लिए मैजिक शो का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी त्रिकाल कुमार (7903394099) से संपर्क कर सकते हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.