Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बंगारो जमीन विवाद में हुए हत्याकांड मामले में तीसरी महिला आरोपी गिरफ्तार

22 मई को बंगारो गांव में हुआ था जमीन विवाद, गंभीर रूप से घायल इंद्रदेव यादव की हुई थी इलाज के दौरान मौत

0 161

गिरिडीह। जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो गांव में हुए चर्चित जमीन विवाद और हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरेंद्र यादव की पत्नी फूलमती देवी के रूप में हुई है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि 22 मई को बंगारो गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। जिसमें गंभीर रूप से घायल इंद्रदेव यादव की इलाज के दौरान 25 मई को रिम्स में मौत हो गई थी। मामले को लेकर मृतक की पत्नी नीतू देवी के फर्दबयान पर हीरोडीह थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कुल 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें पूर्व में भोला यादव एवं उनकी पत्नी रेणु देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं आज तीसरे आरोपी फूलमती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.