Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज़ सिहोडीह में बाइक और पिकअप वाहन में हुई भिड़ंत, बाइक सवार दो युवक की मौत,

0 23

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित चंद्रवंशी नगर के पास शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

sawad sansar

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में मृत युवक और घायल युवक की पहचान को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.