Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सुदिव्य सोनू के निधन पर बीएनएस डीएवी स्कूल परिवार ने जताया शोक

विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

0 7

गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने उनके निधन को राज्य एवं जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और समर्पित युवा नेतृत्व खो दिया है।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्राचार्य सचिन गर्ग सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

sawad sansar

विद्यालय परिवार ने कहा कि स्वर्गीय सोनू का विद्यालय से विशेष आत्मीय लगाव रहा। व्यस्तता के बावजूद वे विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। विद्यालय की बाल वाटिका का उद्घाटन भी उनके कर-कमलों से हुआ था। विद्यालय के प्रति उनका स्नेह और सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा।

प्राचार्य सचिन गर्ग सहित समस्त विद्यालय परिवार ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.