Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित सुबे के कई मंत्री और विधायक पहुंचे गिरिडीह

श्रद्धांजली अर्पीत कर प्रकट की शोक संवेदना, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

0 7

गिरिडीह। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर फैलते ही पूरे झारखंड से शोक संवेदनाओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस क्रम में शोक में डूबे गिरिडीह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों का जुटान हुआ। दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित करीब करीब सभी मंत्री व विधायक गिरिडीह पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। दोनों ने दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इससे पूर्व राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

sawad sansar

इस क्रम में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, धनबाद सांसद ढुल्लु महतो, विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दिपीका पांडेय सिंह, मंत्री हफिजुल हसन, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, दुमका विधायक लुईस मरांडी, टुंडी विधायक मथुरा महतो, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक चुन्ना सिंह, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, डुमरी विधायक जयराम महतो, धनबाद की पूव विधायक पूर्णिमा नीरज सिंहर्, झामुमो के केन्द्रीय महासचिव बिनोद पांडेय, मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य सहित करीब करीब पार्टी के सभी विधायकों के अलावे मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, अजय कुमार सिंह, एडीजी एमएस भाटिया सहित पूरा मंत्रालय उनके आवास पर पहुंच कर मंत्री स्व0 सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान पूर्व मंत्री रवीन्द्र राय, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, भाकपा माले के पूर्व विधायक विनोद सिंह, रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, भाजपा नेता दिनेश यादव, सुरेश साव, चुन्नुकांत, जिलाध्यक्ष रंजित राय, मनोज साहू, मुकेश जालान, संजीव कुमार गुड्डु, संदीप डंगायच, हरबिन्दर सिंह बग्गा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतिश केडिया, अजय सिन्हा मंटु, समीर राज चौधरी, ऋषिकेश मिश्रा, माले नेता राजेश सिन्हा, मुखिया शिवनाथ साव, समाजसेवी लखन बरनवाल, बांके बिहारी शर्मा, डॉ तारकनाथ देव, सीए पीके दत्ता, डॉ एनके सिंह, डॉ एसके सिंह, डॉ इंदिरा सिंह, डॉ राकेश रंजन समेत कई नेता और समाज के गणमान्य लोग भी उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.