Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों की बनी रणनीति

16वें वित्त की योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर हुई चर्चा

0 10

गिरिडीह। जिला परिषद की विशेष बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 16वें वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली राशि के उपयोग और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में योजनाओं के चयन, क्रियान्वयन और कार्यों को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर निर्धारण को लेकर भी चर्चा के बाद आवश्यक निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, डीडीसी स्मृता कुमारी समेत जिला परिषद के प्रतिनिधि और संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विकास योजनाओं को तय प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाने तथा उपलब्ध राशि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.