एमएमडीआर बिल के खिलाफ झामुमो ने किया मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री पुतला के दहन की सूचना को लेकर टॉवर चौक को जाम कर बैठे रहे नेता और कार्यकर्ता कहा छात्र आंदोलन के बहाने मुख्यमंत्री और स्थानीय मंत्री को बदनाम करने की भाजपा कर रही है साजिश

गिरिडीह। मोदी सरकार के एमएमडीआर बिल और छात्र आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की सूचना के विरोध में शुक्रवार को झामुमो ने गिरिडीह में प्रदर्शन किया। झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के जिला महासचिव महालाल सोरेन, शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, उप महापौर सुमित कुमार, रॉकी सिंह, अजीत कुमार पप्पू, दिलीप रजक, मुकेश केसरी, भरत यादव, दारा हाजरा, बबली मरांडी, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर समेत झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकलकर प्रदर्शन करते हुए टॉवर चौक पहुंचे। यहां सभी सड़क पर बैठकर काफी देर तक बिल के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे।



मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से बिल पास कराया गया है, वो पूरी तरह से गैरकानूनी है। बगैर राज्य सरकार के सहमति के बिल पास कराना उचित नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर तथाकथित कुछ लोग छात्र आंदोलन के नाम पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने वाले है इसके अलावे सरकार के मंत्री के खिलाफ में सोशल मीडिया में नेरेटिव फैलाया जा रहा है। पार्टी अपने नेताओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि झामुमो नेताओं को अपमानित करने का प्रयास किया गया तो पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और संवैधानिक तरीके से इसका विरोध करेगी।

