लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौ,त
लातेहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

चंदवा थाना क्षेत्र के “डेढ़ टंगवा घाटी” में शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक, लोहरदगा की ओर से आ रहा एक भारी कंटेनर तीखे ढलान पर अनियंत्रित हो गया। बेकाबू कंटेनर ने पहले सामने से आ रही एक बाइक को अपनी चपेट में लिया और इसके बाद एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और ऑटो कंटेनर के नीचे दब गए। हादसे में बाइक सवार महिला और बच्चे समेत कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। कंटेनर के नीचे दबे वाहनों को निकालने के लिए क्रेन और हाइड्रा मशीन की मदद ली गई।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
फिलहाल इस हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्टें सामने आ रही हैं, इसलिए प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
लातेहार के डेढ़ टंगवा घाटी में हुए इस भीषण हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

