Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: 33 दिनों से लापता युवक की हत्या का खुलासा, जंगल से मिला कंकाल

पीरटांड़ थाना क्षेत्र से लापता युवक शंकर कुमार सिंह उर्फ बिन्दु सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विशेष जांच दल (SIT) की पड़ताल में सामने आया कि प्रेम प्रसंग और विवाह के विवाद को लेकर युवक की निर्मम हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया गया था।

0 118

गिरिडीह। पीरटांड़ थाना क्षेत्र से लापता युवक शंकर कुमार सिंह उर्फ बिन्दु सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विशेष जांच दल (SIT) की पड़ताल में सामने आया कि प्रेम प्रसंग और विवाह के विवाद को लेकर युवक की निर्मम हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मानव कंकाल, हत्या में प्रयुक्त गमछा तथा अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, सियारंगी निवासी 72 वर्षीय हृदय नारायण सिंह ने 1 जुलाई 2026 को पीरटांड़ थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनका पुत्र शंकर कुमार सिंह उर्फ बिन्दु सिंह 20 जून 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे गिरिडीह जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। आवेदन में उन्होंने धनबाद के मटरूखा की रहने वाली सोनियां नामक महिला सहित अन्य लोगों पर अपहरण का संदेह जताया था। आवेदन के आधार पर पीरटांड़ थाना कांड संख्या 22/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

sawad sansar

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आबिद खान के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में प्राथमिकी में नामजद सोनियां कुमारी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लाया गया तथा संदिग्ध चंदन कुमार भोक्ता को उसके गांव सीरसा, थाना पथरौल (देवघर) से पूछताछ के लिए बुलाया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी चंदन कुमार भोक्ता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि मृतक उस पर सोनियां नामक महिला से विवाह कराने का लगातार दबाव बना रहा था। आरोपी के अनुसार, उसके ससुराल पक्ष के लोग इस विवाह के खिलाफ थे, क्योंकि संबंधित महिला पहले से विवाहित थी और तीन बच्चों की मां होने के बावजूद पति और बच्चों से अलग रह रही थी। गांव में यह बात फैल जाने के कारण विवाद और बढ़ गया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शंकर कुमार सिंह को धनबाद में सोनियां से मिलवाने का झांसा देकर गिरिडीह से मोटरसाइकिल पर लेकर गया। धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र स्थित बसहा जंगल पहुंचने के बाद उसने मौका देखकर पहले पत्थर से सिर पर वार किया और फिर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में छिपाकर फरार हो गया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से मृतक का मानव कंकाल बरामद किया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त नारंगी रंग का गमछा, मृतक की चप्पल, शर्ट, जींस, अंतःवस्त्र, आरोपी का मोबाइल फोन तथा घटनास्थल के समीप से एक चाकू भी बरामद किया गया है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.