Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की रामगढ़ में हत्या

जमीन विवाद में आरोपियों ने सिर पर पत्थर से किया वार

0 161

नव बिहान डेस्क : झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसेग्रा ग्राम में जमीन विवाद ने गिरिडीह में सब रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत बालेश्वर पटेल की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि बालेश्वर पटेल हुल दिवस की छुट्टी के दौरान अपने गांव आए हुए थे। मंगलवार सुबह वे जमीन संबंधी एक पुराने विवादित मामले को लेकर संबंधित भूमि पर पहुंचे थे। इसी दौरान विरोधी पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उनके सिर पर अचानक पत्थर से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

sawad sansar

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों पूछ ताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अन्य सभी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.