Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दहेज की खातिर ससुराल वालों ने तीन बच्चों की मां की कर दी हत्या, शव को जला कर हुए फरार मृतका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस हुई सक्रिय, जांच में जुटी जांच में

0 11

गिरिडीह। शहर के झरियागादी में दहेज लोभियों ने बेहरहमी की सीमा को पार करते हुए तीन बच्चों की मां पूर्णिमा पंडित की हत्या कर उसके शव को जला दिया। मृतका के मायकेवालों ने पति रामेश्वर पंडित के साथ ही उसकी सास भारती देवी पर आरोप लगाया है। यहां सबसे अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि की रामेश्वर पंडित और मृतका की मां ने बुधवार दोपहर दिन के उजाले में घटना को अंजाम दिया।

जब घटना की जानकारी मृतका पूर्णिमा पंडित के मायके वालों को हुई तो वे सीधे मुफ्फसिल थाना पहुंचकर आवदेन देते हुए मामले से अवगत कराया। जिसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी मृतका पूर्णिमा पंडित के ससुराल पहुंचे और फिर उसरी नदी तट पर पहुंचे, जहां एक शव जलते जरूर देखा, उक्त स्थल पर कोई भी नहीं था। वहीं घर पर भी कोई नहीं था।

sawad sansar

मुफ्फसिल थाना पुलिस मृतका पूर्णिमा पंडित के पिता द्वारा दिए गए आवदेन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी गई है।

बताया जा रहा है कि मृतका पूर्णिमा का पति समेत पूरा ससुराल वाले फरार है और न ही किसी के मोबाइल पर संपर्क हो पा रहा है। इस बीच मृतका के पिता सागर पंडित ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी से अंतिम बार दो दिन पूर्व बातचीत हुई थी। उसके बाद आज पूर्णिमा के चचेरी नन्द संगीता कुमारी ने पूर्णिमा पंडित के मायके वालों को खबर दी, की उसकी बेटी की हत्या कर शव को जला दिया गया है। जिसके बाद वे लोग जामताड़ा के मिहिजाम से गिरिडीह पहुंचे।

बताया कि उनकी बेटी पूर्णिमा पंडित की 13 साल पहले गिरिडीह के झरियागद्दी निवासी रामेश्वर पंडित के साथ शादी हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही गाड़ी और नगदी के लिए पूर्णिमा के साथ मारपीट किया जाता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.