अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ सीसीएल व पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई कोयला तस्करी में शामिल 17 बाइक जप्त

गिरिडीह। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीसीएल व पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद माइंस में कोयला तस्करों के खिलाफ छापेमारी की। छापामारी के दौरान कोयला तस्करी में शामिल 17 बाइक को जप्त किया गया। सीसीएल प्रबंधन व पुलिस के द्वारा की गई इस कारवाई से कोयला चोरों में हड़कंप है।

इस मामले में जानकारी देते हुए परियोजना पदाधिकारी जीएस मीना ने बताया कि लगातार अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मुफ्फसिल पुलिस का भी सहयोग रहता है। उन्होंने बताया कि माइंस में कोयला उत्पादन में ये चोर बाधा उत्पन्न करते हैं। वहीं दुर्घटना कि संभावना भी बनी रहती है। कहा कि कोयला तस्करी के खिलाफ आगे भी कारवाई जारी रहेगी।
