Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बगोदर में देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो मजदूर की हुई मौत,

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मजदूरो को मारी टक्कर, देर रात काम कर लौट रहे थे घर

841

गिरिडीह। मंगलवार की देर रात जीटी रोड में माहुरी बायपास के पास मजदूरी कर लौट रहे दो बाइक सवार की मौत अज्ञात गाड़ी के चपेट में आने से हो गई। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी गांव निवासी करम महतो और कोकिल महतो के रूप में की गई है। घटना के स्थानीय लोगों ने दोनो को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है । बताया जाता है की मृतक कोकिल महतो और करम महतो मजदूरी कर अपने स्कूटी से देर रात लौट रहे थे। इसी दौरान माहुरी गांव के बायपास के समीप एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार कर फरार हो गया। इसमें करम महतो की मौत जहां मौके पर हो गई। वही कोकिल महतो की मौत स्वास्थ केंद्र में पहुंचने के बाद हो गई। जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन भी स्वास्थ केंद्र पहुंचे। बुधवार की सुबह दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

ITI

Comments are closed.