Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

अरगाघाट सहित विभिन्न छठ घाटों में अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की रही भीड़

0 28

गिरिडीह। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के तीसरे दिन मंगलवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धा भाव से अर्घ्य दिया। इस दौरान शहर के मुख्य छठघाट अरगाघाट सहित अन्य छठ घाटों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

sawad sansar

मंगलवार की सुबह से ही जहां एक ओर छठ व्रती पूरी पवित्रता के साथ छठ पर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुंवा बनाने में जुट गई थी। वहीं दोपहर बाद सभी छठ व्रती डाला सजाने के बाद भगवान सूर्य के अस्त होने से पूर्व छठ घाट पहुंची और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धा भाव से अर्घ्य दिया।

इस क्रम में शहर के मुख्य छठ घाट अरगाघाट में छठव्रतियों के साथ काफी संख्या में भक्त पहुंचे और श्रद्धा भाव से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं शहर के प्रमुख छठ घाटों में एक दिन दयाल छठ घाट, शिव शक्ति छठ घाट, आम छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट, पेसरा बहियार छठ घाट के अलावे पचंबा स्थित सोना अहार व बुढ़वा अहार छठ घाट में चैती छठ पर्व को लेकर काफी भीड़ थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.