Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छात्रा ने फं,दे से झूलकर की आत्,मह,त्या मरने से पूर्व भाई के मोबाइल पर भेजा मैसेज, जांच में जुटी पुलिस

0 246

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा में शनिवार की सुबह किराये के मकान में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व छात्रा ने अपने छोटे भाई को मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपनी जान देने की मंशा जाहिर की थी। सूचना मिलते ही परिजन जब तक कमरे पर पहुंचे, तब तक छात्रा फंदे से झूल चुकी थी। मृतका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कासियाडीह निवासी परमेश्वर मंडल की पुत्री पूजा कुमारी मंडल के रूप में हुई है। वह कक्षा 11 की छात्रा थी और जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज स्थित लंगटा बाबा कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

जानकारी के अनुसार मृतका पढ़ाई और कोचिंग की तैयारी के लिए पिछले आठ महीने से नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित दीपक कुमार सिंह के मकान में किराये पर रह रही थी। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पूजा ने अपने छोटे भाई विशाल कुमार मंडल को मैसेज भेजा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। मैसेज मिलते ही विशाल अपने दोस्तों के साथ तत्काल बरगंडा स्थित किराये के कमरे पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर पूजा दुपट्टे से बने फंदे के सहारे झूलती हुई पाई गई।

sawad sansar

इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। इस दौरान पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.