उपायुक्त ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था आदि का लिया जायजा

गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
उपायुक्त ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव का जायजा लिया। इसके अलावा मासिक निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए।


मौके पर सहायक समाहर्ता यश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, निर्वाचन शाखा के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

