झारोटेफ जिला ईकाई की बैठक में सदस्यता अभियान सहित कई बिंदुओं पर हुई चर्चा।

गिरिडीह। सर जेसी बोस गर्ल्स कैंपस में झारोटेफ जिला ईकाई गिरिडीह की एक बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे मुख्य रूप से झारोटेफ की सदस्यता अभियान को गति प्रदान करना, प्रखंडो को सशक्त करना एवं जिला टीम का प्रखंडो के सदस्यता अभियान में सहयोग करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रांतीय अंकेक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा ,जोनल सचिव इम्तियाज अहमद. केदार यादव, रविकांत चौधरी, राजेश कुमार सिंह, मिथुन राज, नौशाद शमा,आनंद शंकर, युगल किशोर पंडित. महेन्द्र प्रसाद दांगी, सुधीर पासवान, सुधीर मंडल देवरी, मनोज यादव जमुआ, संतलाल यादव धनवार, सदानन्द रवि तिसरी, प्रभात पांडेय, मनोज वर्मा, नारायण मूर्मू, विजय विश्वकर्मा सहित विभिन्न प्रखंडो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
