Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ताराटांड़ व डुमरी थाना क्षेत्र में डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान

भारी वाहनों और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों से वसूला गया जुर्माना

0 534

गिरिडीह। उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने ताराटांड़ थाना अंतर्गत संचालित भारी/ओवरलोडिंग वाहन और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ओवरलोडिंग और ओवर हाइट अपराध के लिए 6 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया। उनमें से 3 वाहन रोड टैक्स और अन्य मानदंडों का भुगतान करने में विफल रहे, उक्त 4 वाहन को ताराटांड़ पुलिस स्टेशन में रखा गया। उक्त सभी वाहन क्षमता से अधिक वजन लेकर आवागमन कार्य कर रही थी। उन वाहनो पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177/179/194 के अन्तर्गत कारवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया है।

साथ ही डुमरी के समीप दो वाहनो को ओवरहाइट के कारण सुसंगत धाराओं में जुर्माना वसूला गया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में गिरिडीह जिला में नियम विरुद्ध तथा गैर जिम्मेदाराना ढंग से संचालित वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कारवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में कुल 7 लाख 54 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया था।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.