Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

केन्द्र सरकार के संविधान संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में सड़क पर उतरा झामुमो

जुलूस निकालकर और केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध

137

गिरिडीह। झामुमो के द्वारा रविवार को केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए संविधान संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया और टॉवर चौक पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया। झामुमो नेता महालाल सोरेन के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से निकाले गए जुलूस में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, अजीत कुमार पप्पू, शहनवाज अंसारी, दिलीप मंडल, प्रणव वर्मा, कोलेश्वर सोरेन, नुनूराम किस्कू, दिलीप रजक सहित काफी संख्या में झामुमो नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

sawad sansar

टॉवर चौक में पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केदार हाज़रा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा “संविधान संशोधन विधेयक 2025 लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने वाला विधेयक है। यह विधेयक जनता की मूल भावनाओं और अधिकारों के खिलाफ है। झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा। वहीं महालाल सोरेन ने कहा कि “संविधान से छेड़छाड़ देश की लोकतांत्रिक संरचना पर सीधा प्रहार है। झामुमो कभी भी संविधान विरोधी कानून को बर्दाश्त नहीं करेगा। अजीत कुमार पप्पू ने कहा कि “यह विधेयक जनता की आवाज को दबाने और अधिकारों को छीनने वाला विधेयक है। झामुमो सड़क से सदन तक इस बिल का विरोध करेगा।

मौके पर झामुमो के विजय सिंह, राकेश रॉकी, हलधर राय, चाँद रशीद, चांदमल मरांडी, प्रधान मुर्मू, सुमित कुमार, राकेश रंजन, ओम प्रकाश वर्मा, भैरव वर्मा, अभय सिंह, शिवम आजाद, मो. मज़ीद, इम्तियाज़ अंसारी, नारायण यादव, मो. हसनैन, मो. आबिद, अशोक राम, किसुन सोरेन, अनवर अंसारी, राकेश सिंह टुन्ना, लोकनाथ सहाय, बाबूराम हाँसदा, मो० अकील सोनू, महावीर मुर्मू, बिरजू मरांडी, दीपक पांडेय, विवेक सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.